राजभाषा विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर हैदराबाद में, "दक्षिण संवाद" स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन
राजभाषा विभाग द्वारा "दक्षिण संवाद" स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन 11 जुलाई, 2025 को हैदराबाद, तेलंगाना के जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जनसेवा पार्टी के प्रमुख श्री पवन कल्याण, राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह और प्रसिद्ध हिंदी शिक्षाविद तेलंगाना प्रोफेसर माणक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने संबोधन में कहा कि तेलुगु भाषा हमारी माँ है, जबकि हिंदी हमारी मौसी के समान है। हिंदी सीखने से हमारी क्षेत्रीय पहचान को कोई खतरा नहीं होता, बल्कि यह भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी में डब करने से अच्छी कमाई होती है, लेकिन हिंदी सीखने पर आपत्ति जताना दोहरा रवैया है।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि हिंदी का विरोध राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदी के खिलाफ बोलते हैं और आंदोलन करते हैं, वह भाषा का नहीं, बल्कि राजनीतिक मुद्दा है। यह वोट बैंक की राजनीति है। उन्होंने राजभाषा विभाग को "दक्षिण संवाद" स्वर्ण जयंती समारोह की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया और राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार विजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस समारोह में, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत संस्थान की भी सहभागिता रही। समारोह की कुछ छाया चित्र:





